Breaking News
amit shah yogi.cm

अच्छा काम कर रही यूपी में योगी सरकार : शाह

amit shah yogi.cm

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की काफी सराहना की। अमित शाह लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में काफी अच्छा काम कर रही है। कम समय में ही इनकी सरकार का काम लोगों को दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि हमको उम्मीद है कि यह लोग इसी लगन से प्रदेश के विकास का काम करते रहेंगे। पिछले तीन महीनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सत्ता आने के बाद से ही नक्शा काफी बदल गया है। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक से ही अपनी सरकार के मजबूत इरादों का संदेश दिया था।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले देश में हर रोज़ घोटाले उजागर होते थे। करीब 12 लाख करोड़ रूपये के घोटाले की बात सामने आयी। उसके बाद केंद्र में ऐसी सरकार आयी जिसके तीन साल पूरे होने के बाद भी कोई हमारे ऊपर भ्रष्टाचायर के आरोप नहीं लगा सकता है।  अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शहर मोदी सरकार की प्रभावी नीतियों और अभूतपूर्व सहयोग से विकसित हो रहे हैं। उजाला योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा एलईडी बल्बों का वितरण किया गया है। मोदी सरकार ने जन-धन योजना के अंतर्गत 4.52 करोड़ खाते खोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। विश्व में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने गरीबो का जीवनस्तर को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने मजबूत इरादों का सन्देश दिया साथ ही ये भी कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। देश में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का काम किया। सरकार ने काले धन पर सख्त करवाई की।


Check Also

सीएम योगी फिर एक्शन में, बसपा के पूर्व MLC की इमारत पर चला बाबा का बुलडोजर

उत्तरप्रदेश (संवाददाता) । यूपी के सहारनपुर में बसपा से पूर्व MLC हाजी इकबाल के खिलाफ प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *