Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

उत्तरकाशी ( संवाददाता ) । केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 12वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर, मातली में जवानों के साथ नए साल का स्वागत किया। सोमवार सुबह वे चीन सीमा की चौकियों का निरीक्षण करने पहुंचे और शहीद जवानों की शहादत को नमन भी किया। रविवार रात दो बजे जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की बहादुरी पर गर्व जताते हुए कहा, उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा हम उनके परिवार वालों के साथ हैं। पूरा देश उनकी शहादत को नमन करता है। ट्विटर पर दिए अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षाकर्मियों के कारण शान्ति एवं सुरक्षा का माहौल पूरे देश में कायम हुआ है। इन सारे बहादुर जवानों एवं अधिकारियों को भी मैं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
ईको सेंसटिव जोन का मुद्दा उठाया -गंगोत्री विधायक ने उनके समक्ष ईको सेंसेटिव जोन की दिक्कतों के निस्तारण, लोहरीनाग पाला, भैरों घाटी व पाला वार्सू परियोजनाओं को शुरू कराने और बगोरी के ग्रामीणों की भूमि के प्रतिकर मामले को उठाया।
हिमवीरों के परिवारों से मिले-केन्द्रीय गृहमंत्री ने आईटीबीपी परिसर में बने भवनों-कक्षों का निरीक्षण किया और हिमवीरों के परिवारों से मुलाकात कर नए साल की शुभकामनायें दीं। रात को सिंह ने हिमवीरों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर साल को विदा किया।
The National News
874749 452916I adore your wp style, wherever did you download it via? 1598