हल्द्वानी (संवाददाता)। बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार की सुबह हुई बारिश से कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर की तमाम सड़कों पर मलबा भर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इसके चलते स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से लोनिवि कपकोट का पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग अभी नहीं खुल सका है। किमी तीन पर लगातार मलबा आने से यह अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। भानी-कर्मी-रीठाबगड़ मोटर मार्ग से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पीएमजीएसवाई कपकोट का खड़लेख-भनार मोटर मार्ग किमी नौ पर बंद हो गया है। यहां दो सड़कें आवामन के लिए बंद हो गई हैं। शामा-लीती मोटर मार्ग किमी तीन, पांच और दस पर बंद हो गया है। जबकि लीती बजार और लीती गांव की सड़क किमी चार और पांच पर बंद हो गई है। एडीबी बैजनाथ मोटर मार्ग किमी 19 पर मलबा आने से एक घंटे तक बंद रहा। लोनिवि बागेश्वर का अकुंणाई, लोहारचौंरा, गैरलेख मोटर मार्ग भी किमी सात पर बंद हो गया है। सड़क को दो घंटे के भीतर खोलने का दावा किया जा रहा है। वर्ल्ड बैंक और लोनिवि की गनीगांव सड़क भी किमी एक पर बंद हो गई है। कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग हरसिला के समीप मलबा आने से बंद हो गया है। इधर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई हैं।
The National News
964987 205834An extremely interesting read, I may possibly possibly not agree completely, but you do make some really valid points. 343214