
पौड़ी (संवाददाता)। श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के खाते सीज होने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है गोदियाल की बढ़ती लोकप्रियता से प्रदेश सरकार इस तरह के प्रयास कर रही है। खाते सीज होने पर चाकीसैंण में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॅाक कांग्रेस कमेटी चाकीसैंण व पाबौ के कार्यकर्ताओं ने इसे बदले की भावना करार दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने जल्द ही उन पर की गई कार्रवाई वापस नहीं होने पर 1 अगस्त से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इधर, नगर महिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने भी गणेश गोदियाल पर की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि गोदियाल ने बद्रीनाथ व केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष रहते हुए कभी भी वेतन नहीं लिया। उनकी इस लोकप्रियता से घबराकर केंद्र व राज्य सरकार ने उन पर यह कार्रवाई की है। चाकीसैंण में प्रदर्शन करने वालों मंगल सिंह नेगी, मनवर सिंह रावत, मुकेशलाल, मनोज रावत, दौलतलाल, सुनीता देवी, संदीप रावत, ठाकुर सिंह, जसवंत सिंह, हरीश रावत, नागेंद्र, प्रकाश रावत आदि शामिल थे। पौड़ी में नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा भंडारी, विनोद बिष्ट, शिवप्रसाद रतूड़ी, पदमेंद्र बिष्ट, भरत सिंह रावत, सुमंत सिंह, युद्धवीर सिंह आदि शामिल थे।
The National News
251606 803825Swiftly and easily build your internet traffic and PR, which provides Web site visitors to add your page to any social bookmarking site. 896249
556642 923781Good post. I be taught one thing more challenging on totally different blogs everyday. It will all the time be stimulating to learn content material from other writers and apply slightly 1 thing from their store. Id desire to use some with the content material on my blog whether you dont mind. Natually Ill give you a hyperlink on your net weblog. Thanks for sharing. 131177