Breaking News
rahul gandhi sonia gandhi

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नेताओं से कहा, राहुल अब मेरे भी बॉस हैं

rahul gandhi sonia gandhi

नई दिल्ली । पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ कहा है कि राहुल गांधी अब उनके भी बॉस हैं। पार्टी की संसदीय दल की बैठक में उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर तमाम शंकाओं और अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास नए कांग्रेस अध्यक्ष हैं और मैं आपकी व खुद अपनी ओर से उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।Ó इसी दौरान सोनिया ने कहा, ‘वह (राहुल गांधी) अब मेरे भी बॉस हैं। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया था कि सोनिया गांधी सिर्फ अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं। संसदीय दल की बैठक के दौरान सोनिया ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ‘अधिकतम पब्लिसिटी, न्यूनतम सरकारÓ और ‘अधिकतम मार्केटिंग, न्यूनतम डिलिवरीÓ के तौर पर काम कर रही है।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *