Breaking News

देश के दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टीविटी देना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है: रक्षा मंत्री

नई दिल्ली / देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिह रावत ने भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा लेह से देश मे बीआरओ द्वारा दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में बनाये गये पुलों (ब्रिजों) का लोकार्पण कार्यक्रम में वचुर्वल प्रतिभाग किया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने लेह से बीआरओ द्वारा देश मे बनाये गये 63 पुलों एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सडकों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किये। जिसमें उत्तराखण्ड में 1928.74 लाख की लागत से कुल 06 पुलों का लोकार्पण किया गया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश के दुर्गम क्षेत्रों में पुल, सडक निर्माण कर कनेक्टीविटी देना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीआरओ को दुर्गम क्षेत्रों मे पुल, सडक निर्माण करने पर बधाई दी व कार्यो की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि पुल व सडकें देश के विकास की गति बढाते हैं तथा सडकें विकास, पर्यटन के साथ ही देश रक्षा की दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि हम समृद्वसशक्त देश निर्माण मे तेजी से आगे बढ रहे है। लोकार्पण कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने रामनगर से वचुर्वल प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि प्रदेश मे 06 पुलों का लोकार्पण किया गया है। उत्तराखण्ड में जोशीमठ मलार रोड पर रानी पुल लागत 348.12 लाख, ऋषिकेश धरासू सडक पर खादी पुल लागत 513.00 लाख, जौलजीबीमुनस्यारी रोड पर कुरकुटिया ब्रिज लागत 142.00 लाख, जौलजीबीमुनस्यारी सडक पर जुनालीगढ ब्रिज लागत 649.62 लाख, तवाघाटघाटियाबागढ सडक पर जुंटीगढ ब्रिज लागत 156.00 लाख तथा मुनस्यारी बगडियारमिलन सडक पर लास्पा पुल लागत 120.00 लाख के पुलों का लोकापर्ण किया। उन्होने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों मे पुल सडक निर्माण सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। बीआरओ ने दुर्गम क्षेत्रों मे दिनरात ठंड व बर्फबारी मे भी लगातार काम कर पुलों का निर्माण किया यह बहुत ही सराहनीय व साहसिक कार्य है। उन्होेने कहा इन पुलों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ ही सैन्य गतिविधियों के लिये बहुत सुविधा मिलेगी। वर्चुवल लोकार्पण मे सांसद श्री अजय टम्टा ने भी प्रतिभाग किया।

 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 150096 865827This sort of wanting to come to a difference in her or his lifestyle, initial normally Los angeles Excess weight weightloss scheme is really a large running in as it reached that strive. weight loss 163366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *