Breaking News

मुख्य सचिव ने नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 11वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य गंगा समिति से जुड़े विभिन्न विभागों, समितियों और जनपदीय अधिकारियों से गंगा सुरक्षा और पुनर्जीवन से संबन्धित विभिन्न परियोजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और इसे लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने देवप्रयाग, गंगोत्री और बदरीनाथ में सेप्टेज मैनेजमेंट के तहत हाउसहोल्ड कनेक्टिविटी के कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए शहरी विकास विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ ही फ्लड प्लेन जोनिंग में हुए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने को लेकर जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, तथा इससे संबंधित किसी तरह की भी समस्या को राज्य स्तरीय समिति के संज्ञान में लाने के भी निर्देश दिए।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *