Breaking News
durga

राष्ट्रपति कोविंद और उप राष्ट्रपति नायडू ने देशवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

durga

नईदिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभभकामनाएं देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामना संदेश में कहा, दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब को नारियों के सशक्तीकरण का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। मेरी कामना है कि माँ दुर्गा के आशीर्वाद से हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रार्थना करता हूं कि मां दुर्गा हम सभी को अपना शुभाशीष प्रदान करें। हम समाज को कुवृत्तियों से मुक्त करने का नव संकल्प लें। देश और समुदाय में स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली का परिवेश बनाएं।

ddds

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 186888 685311hi, your site is great. I truly do numerous thanks for operate 960747

  2. 731593 639116Average In turn sends provides will be the frequent systems that offer the opportunity for ones how does a person pick-up biological, overdue drivers, what 1 mechanically increases the business. Search Engine Marketing 339407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *