0-शराबबंदी कानून की समीक्षा गलत नहीं

पटना । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राजग गठबंधन को सबसे बड़ा ठगबंधन बताया है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के बाद बिहार पहुंचे बघेल ने कहा कि कहा पीएम मोदी कल बिहार आए किसानों के लेकर तीन नए कानून पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी कहती है यह किसान विरोधी और आम उपभोगता विरोधी बिल है। लेकिन मोदी इसे किसान हितैषी बता कर लोगो को ठग रहे ही। असल में यह कानून उनके कुछ खास मित्र पूंजीपतियों के लिए है।
बघेल ने कहा कि नए कानून में सरकार तभी करवाई करेगी जब देश मे युध्द की स्थिति हो अकाल हो या 100 प्रतिशत दाम बढ़ जाए। कानून बने 2 महीने भी नही हुए उसका असर दिखने लगा । प्याज की कीमत 70 से 83 रुपया हो गयी ही जबकि ना तो सूखा है और बारिश भी अच्छी हुई है। प्याज पर सरकार प्राइस सीमित करने की बात इस किये कह रही क्यों कि कई राज्यो चुनाव है। दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही ही। सरकार अपने ही कानून उलंघन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार पुंजिपतियो की सरकार है। वे कांग्रेस मुक्त देश की बात करते है लेकिन उनके असल एजेंडा कांग्रेस मुक्त नही बल्कि कांग्रेस ने जो बनाया उसे मुक्त कर देना है। रेलवे हवाई जहाज को बेच रहे हैं ।अब इस सरकार की निगाह किसानों की जमीन पर है जो 1970 में इंदिरा गांधी ने गरीवों दी थी। ये कॉन्टेक्ट फार्मिंग के जरिये जमीन हथियाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में चिराग के बारे में एक शब्द क्यों नही कहा। क्या अभी तक चिराग एनडीए में हैं । बीजेपी नीतीश कुमार को ठग रही है । एक सवाल पर बघेल ने कहा कि शराब बंदी में समीक्षा की बात गलत नही। शराब बंदी है तो देखना होगा शराब की तस्करी हो रही है कि नही। शराब घर घर तक तो पहुँच रही है। यदि यह सब हो रहा है तो इसे रोकने के लिए समीक्षा करना ही चाहिए ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि
कानून है लेकिन सरकार की मंसा है अमीरों को शराब पिलाओ गरीबो को जेल में बंद करो। शराब को लेकर कांग्रेस पार्टी ऐसा कानून बनाएगी जिससे अमीरों को भी शराब नही मिलेगी। शराब में पैरलर इकोनॉमी खड़ी हो गयी है उसे समाप्त करेंगे। शराब बंदी कानून लागू रहेगा
मोदी के दाएं हाथ मे चिराग है जिससे वे जदयू का घर जलाना चाहते हैं और दूसरे हाथ मे ओबैसी है जो पेट्रोल बम लिए खड़े है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा, राजेश राठौड़ व आनन्द माधव भी मौजूद रहे।
The National News
930070 225806I enjoy your composing design, do carry on creating! I will likely be back! 498431