Breaking News
javedkar

हाथरस में आंदोलन करने वाले राहुल होशियारपुर क्यों नहीं जाते:जावड़ेकर

-दलित बेटी से दुष्कर्म की घटना पर चुप क्यों हैं पूर्व अध्यक्ष

javedkar

नईदिल्ली । पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते।
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा,बिहार के दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गाँव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।
जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी हाथरस में पॉलिटिल टूर पर जाते हैं, इसके बजाए उन्हें पंजाब, राजस्थान जाना चाहिए। उनकी सरकारों में महिलाओं के साथ क्या अन्याय हो रहा है, कैसे दुष्कर्म हो रहा है। कांग्रेस शासित पंजाब के टांडा गाँव की बेटी के परिवार वालों से कांग्रेस के किसी नेता ने मुलाक़ात नहीं की। टांडा में ना राहुल गांधी गए, ना प्रियंका गांधी गयीं। ना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस घटना पर कोई टिप्पणी की। इसकी हम निंदा करते हैं, हम तेजस्वी यादव से भी पूछते हैं कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ वो प्रचार करते हैं, यह कैसे चलेगा ?

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

2 comments

  1. 536031 794229An attention-grabbing discussion is worth comment. I believe which you ought to write a lot more on this matter, it wont be a taboo topic nevertheless typically persons are not sufficient to speak on such topics. To the next. Cheers 791174

  2. 465725 693803I like the valuable info you provide within your articles. Ill bookmark your weblog and check once more here often. Im quite certain Ill learn a lot of new stuff correct here! Best of luck for the next! 272420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *