Breaking News
justice

पौड़ी में पीडि़त छात्रा को न्याय दिलाने को प्रदर्शन

justice

पौड़ी (संवाददाता)। बीते रविवार को कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव में युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की घटना को लेकर मंगलवार को भी पौड़ी में विभिन्न छात्रसंगठनों ने प्रदर्शन किया। छात्रसंगठनों ने पीडि़ता को बेहतर इलाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए पीडि़ता को बेहतर उपचार देने और सीएम द्वारा पीडि़ता का हालचाल जानने के लिए ऋषिकेश एम्स जाने की मांग उठाई। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने बस स्टेशन पर करीब आधा घंटा जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन के काफी समझाने के बाद ही आक्रोशित छात्र माने। मंगलवार को विभिन्न छात्रसंगठन से जुड़े छात्र और छात्राएं डीएम कार्यालय के बाहर जमा होकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गृह जनपद में शर्मसार घटना हुई है। घटना को दो दिन बीतने के बाद भी सीएम अभी तक पीडि़ता का हालचाल जानने नहीं गए हैं। आरोप लगाया कि पीडि़ता के परिजनों द्वारा पता चला है कि पीडि़ता को ऋषिकेश एम्स में बेहतर इलाज नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान दो आक्रोशित छात्र डीएम कार्यालय के पास की छत पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए। इस दौरान एसडीएम ने आक्रोशित छात्रों को काफी समझाया लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद आक्रोशित छात्र बस स्टेशन पर धरने में बैठ गए। जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एसडीएम एसएस राणा, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आक्रोशित छात्रों को आश्वासन दिया कि सीएम ऋषिकेश एम्स में पीडि़ता से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही आक्रोशित छात्र माने। छात्रों ने चेतावनी दी कि जल्द ही सीएम पीडि़ता से मुलाकात करने एम्स नहीं गए तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नितिन रावत, अर्शी कुरैशी, आशीष नेगी, मोहित सिंह आदि शामिल थे। दोषी को कड़ी सजा की उठाई मांगपौड़ी। पौड़ी में बीते रविवार को हुई घटना को लेकर शहरवासियों में रोष बना हुआ है। विभिन्न संगठनों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। नागरिक कल्याण मंच ने डीएम को ज्ञापन देकर पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है। वहीं पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी ने भी घटना पर रोष जताते हुए पीडि़ता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, भगवान सिंह पंवार आदि ने घटना पर रोष जताया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

7 comments

  1. 70918248

    References:

    where do i buy Steroids (git.indata.Top)

  2. Hello there, just became alert to your weblog thru Google, and located that it is truly informative. I am going to be careful for brussels. I?ll be grateful should you proceed this in future. Numerous other folks will be benefited from your writing. Cheers!

  3. References:

    Mackie onyx blackjack

    References:
    https://git.wikiofdark.art/joeychh5495418

  4. 687381 60969Its actually a nice and helpful piece of info. Im glad that you just shared this helpful information with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing. 366120

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *