गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में रक्षा विवि के भव्य भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित राष्ट्रीय रक्षा विवि के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि फिल्मों में पुलिस की छवि को गलत चित्रण दिखाया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर हमने देखा कि कोरोनाकाल में पुलिस ने इतने अच्छे काम किए कि उनकी फोटो वायरल हुई। लोगों को दवाए खाना और अस्पताल पहुंचाया।
पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी का उपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत है। रक्षा क्षेत्र में केवल फिटनेस अच्छी होने से काम नहीं चलेगा। टेक्नोलॉजी में भी अपडेट होना पड़ेगा। इसके लिए ट्रेनर्स की जरूरत है। मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में एकमात्र फॉरेंसिक साइंस विवि और चिल्ड्रंस यूनिवर्सिटी केवल गांधीनगर में है।
पीएम मोदी ने कहा कि जेल की व्यवस्थाएं आधुनिक बनाना होंगी। अपराधी गुनाहों से बाहर कैसे निकलेंए इस पर भी गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इसके लिए यहां विशेषज्ञ तैयार करने होंगे जो अपराधियों को योग्य इंसान बना सकें। उन्होंने कहा कि रक्षा विवि का यह कैंपस लोगों और देश के लिए आदर्श बनेगा। इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। मैं समाज के अच्छे तबके के बच्चों से अपील करता हूूं कि वे आएं और इसमें दाखिला लें। यह रक्षा विवि राष्ट्र की रक्षा करने वाले लोगों को बनाने वाली विवि है। फॉरेंसक साइंस विवि और रक्षा विवि देशभर में फैलना चाहिए।
The National News
251797 981164Hi my friend! I want to say that this post is awesome, nice written and incorporate almost all significant infos. Id like to see a lot more posts like this . 878849
312704 446551 I discovered your weblog website on google and check a few of your early posts. Continue to maintain up the quite excellent operate. I just additional up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking forward to reading a lot more from you later on! 672005