Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

लखनऊ (संवाददाता)। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में हजारों लोगों के साथ योग किया. उस समय उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कई बड़े मंत्री व नेता मौजूद थे. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी योग प्रेमियों को लखनऊ की धरती से प्रणाम. स्वस्थ मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है. लगातार हो रही बारिश को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली कि बारिश आ जाए तो योग मैट का कैसे प्रयोग हो लोगों ने बता दिया है. लखनऊ में लोगों का प्रयास अभिनंदनीय है. योग दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है. तीन साल में योग सीखाने वाली जगहों की तादाद बढ़ी है. भारत में भी योग को शिक्षा का उपक्रम बनाया गया है.फिटनेस भी ज्यादा वेलनेस का योगदान होता है. योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जीवन में नमक नहीं होने से जीवन नहीं चलता. योग को नमक की तरह अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. योग जीरो कॉस्ट इंश्योरेंस है.पीएम मोदी ने कहा स्वस्थ मन के बाद जीने की कला योग से सीखने को मिलती है. हमें घंटों योग करने की जरूरत नहीं है. बस ५०-६० मिनट योग करने से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ बुद्धि प्राप्त होती है. अगर सवा सौ करोड़ देशवासी इस स्वास्थ्य को प्राप्त कर लें तो दुनिया के सामने जो मानवीय विचारों के संकट पैदा होते हैं, उनसे भी हम मानव जाति की रक्षा कर सकते हैं.
The National News