Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

हरिद्वार(संवाददाता)। योग गुरू स्वामी बाबा रामदेव को राष्ट्रीय योग पुरूष व योग रत्न की उपाधि दिये जाने की मांग को लेकर ललतारौ घाट पर पूर्व कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में योग गुरू स्वामी बाबा रामदेव की दीर्घायु के साथ-साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि विश्व में योग क्राप्ति के माध्यम से योग को घर-घर पहुंचाने वाले स्वामी बाबा रामदेव को योग रत्न से सम्मानित किया जाये वहीं योग पुरूष की उपाधि से सुशोभित किया जाये। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि देश दुनिया में योग क्रांति के माध्यम से हरिद्वार व उत्तराखण्ड का नाम विश्व पटल पर सम्मानित रूप से चमकाने वाले योग गुरू स्वामी बाबा रामदेव को योग पुरूष की उपाधि से सुशोभित किया जाना चाहिये और साथ ही उनकी कार्यशैली जनहित के कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए योग से सम्मानित किया जाना उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु देश के लिए गौरवशाली सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी बाबा रामदेव को योग पुरूष बनाये जाने की मुहिम व जारी रखेगें। स्वामी बाबा रामदेव ने घर-घर योग को प्रचारित प्रसारित कर ऋषि परम्पराओं का निर्वाह उनके द्वारा किया गया। योग से भारत के साथ-साथ दुनिया के लोगों ने रोगमुक्त होने की मुहिम चलाइ्र्र है जो कि सार्थक रूप से उसके परिणाम आ रहे हैं। तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के पं0 रविन्द्र कीर्तिपाल, उत्तराखण्ड विकास मंच के महासचिव विवेक त्यागी, श्रमिक नेता मनोज मण्डल ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वामी बाबा रामदेव ने जहां एक ओर योग की शिक्षा दीक्षा दी है वहीं हर क्षेत्र में गरीब असहाय, निर्बल व युवाओं को रोजगार व शुद्घ खाद्य पदार्थ जैसी वस्तुओं का उत्पाद देकर भारत को रोग मुक्त को मुहिम को चलाया उन्होंने कहा कि योग के अपनाने से असाध्य रोगों से भी लड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 से 21 जून तक यह तीन दिवसीय योग के प्रति जन जागरण करने का अभियान के साथ-साथ राष्ट्रीय योग पुरूष व योग रत्न की मांग जारी रहेगी। स्वामी बाबा रामदेव को राष्ट्रीय योग पुरूष व योग रत्न की मांग करते भूपेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र त्यागी, राकेश त्यागी, धु्रव पाठक, साधुशरण पंडित, ओमप्रकाश कालियान, राजकुमार शर्मा, गौरव चौहान, प्रभात चौधरी, कुंवर सिंह मण्डवाल, मान सिंह, विरेन्द्र सिंह, मोहनलाल, छोटेलाल शर्मा, विक्की गुप्ता, राजकुमार कश्यप, धर्मपाल कश्यप, तसलीम अहमद, श्यामजीत, महिपाल सिंह, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
The National News