Breaking News
tree lgao

हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम अयेाजित किया

tree lgao

उत्तरकाशी (संवाददाता)। वरुणावत पर्वत की तलहटी पर स्थित श्याम स्मृति मिश्रित वन में मंगलवार को हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम अयेाजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौध का रोपण करना जरूरी है। मंगलवार को श्याम स्मृति मिश्रित वन में आयोजित हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने किया। उन्होंने मिश्रित हर्बल गार्डन में 200 प्रजातियों के वृक्षों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह मिश्रित वन हर जनमानस के लिए एक प्रेणादायक है। उन्होंने कहा पर्यावरण बचाने के लिए पौधों का होना जारूरी है। इस लिए हमें अधिक से अधिक पौध रोपण करने चाहिए। इस दौरान उन्होंने श्याम स्मृति मिश्रित हर्बल गार्डन के चारों और बंजर पड़ी भूमि पर सदारबहार एवं श्यामा तुलसी के पौध रोपे। श्याम स्मृति मिश्रित वन के प्रताप पोखरियाल ने बताया कि वन विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से संवेदन क्षेत्र में 5000 से अधिक पौध रोपने के साथ ही इन्हें बचाने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर नागेंद्र दत्त थपलियाल, विष्णुपाल सिंह रावत, संतोष सेमवाल, राकेश अवस्थी, रविंद्र कंडारी, मदन विजल्वाण, शक्ति प्रसाद, मोहन डबराल आदि मौजूद थे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 20176 695889I just could not go away your web site before suggesting that I extremely enjoyed the usual info a person supply to your guests? Is going to be back ceaselessly in order to inspect new posts. 30522

  2. 148168 634437Soon after study several of the content material for your internet site now, i genuinely as if your technique of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and are checking back soon. Pls have a appear at my web site too and told me in case you agree. 190676

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *