
कोटद्वार (संवाददाता)। शहर के बाइकर्स इन दिनों दूसरों पर रौब जमाने के चक्कर मे ऐसे स्टंट कर रहे हैं, जो किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। व्यस्तम मार्गों से तेज गति में बाइक निकालना या फिर एकदम से बाइक का इंजन आफ-ऑन करके साइलेंसर से पटाखे फोडऩे जैसी आवाज निकालना इन बाइकर्स का शौक बन गया है। हैरत की बात तो यह है कि कोतवाली पुलिस नियमों को ताक में रख सड़कों पर दौड़ रहे इन बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए महज हेलमेट चेकिंग में ही अटकी रहती है। शहर की सड़कों में तेज आवाज करने वाली बाइकें इन दिनों आमजन की दुश्मन बनी हुई हैं। भीड़-भाड़ वाले मार्गों में कोई बाइक सवार अचानक साइलेंसर से तेज धमाका करता है तो आसपास के गुजर रहे लोगों की सांसें अटक जाती हैं। यातायात के नियमों के विरूद्ध जाकर यह बाइकर्स अपनी बाइकों में मूल साइलेंसर को मेकेनिक से बदलवाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवाते हैं, जिसकी मदद से वे सेकेंडों के अंदर ही कई बार पटाखे छोड़ते हैं, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। कोटद्वार पुलिस के चौक चौराहों पर खानापूर्ति के नाम चेकिंग अभियान चलाती रहती है, जिसका इन बाइकर्स पर कोई असर नहीं होता है। विभिन्न संगठनों की ओर से इस सबंध में पुलिस से कई बार कार्यावाही की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता। पुलिस की ओर से शायद आज तक ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। साइलेंसर की आवाज से वृद्ध, बच्चे व हार्ट के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यवाही का डर न होने की वजह से बाइकर्स के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।
कोतवाली पुलिस को बाइकों के साइलेंसर चैक करने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि किसी बाइक चालक ने साइलेंसर बदला होगा तो उसके खिलाफ यातायात के कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। ————अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय
The National News
320711 893708Wonderful internet site you got here! Please maintain updating, I will def read a lot more. Itll be in my bookmarks so better update! 430018