Breaking News
Monsoon entered in Mp with heavy rain

बारिश के साथ आई तेज हवा के कारण चारे की फसल धराशाई

Monsoon entered in Mp with heavy rain

रूडकी ((संवाददाता))। शनिवार को बारिश के साथ आई तेज हवा के कारण चारे की फसल धराशाई हो गई। जिससे चारे का संकट पैदा होने के साथ किसानों की मुसीबते बढ़ेंगी। इलाके में किसान गन्ना, धान, गेहूं की फसल के अलावा पशुओं के चारे के लिए भी फसलें उगाते हैं। इस समय चारे के लिए ज्वार की फसल किसानों ने उगाई हुई है। शनिवार को तेज बारिश के साथ तेज हवा आई जिससे जवार की फसल जमीन पर लेट गई। किसान सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन पर लेटी हुई फसल गल कर नष्ट हो जाएगी। इसके अलावा फसल की कटाई करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसान रतन सिंह, रामगोपाल आदि ने बताया कि चारे की फसल गिरने के कारण पशुओं के लिए चारे का संकट भी पैदा हो सकता है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 573983 756223Deference to op , some superb selective details . 191431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *