Breaking News
Irrigation

जलभराव से 50 बीघा से ज्यादा की धान की फसल नष्ट

Irrigation

हरिद्वार (संवाददाता)। लालढांग क्षेत्र के दुधला दयालवाला पंचायत में बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते दर्जन भर किसानों की 50 बीघा से ज्यादा धान की फसल नष्ट हो गई है। साथ ही गन्ने की फसल पर भी जलभराव का असर देखने को मिल रहा है। दरअसल दुधला दयालवाला पंचायत गंगा नदी किनारे बसी है, जो बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनसील है। चारों ओर की वन भूमि पर बारिश के पानी की निकासी गांव से होकर गुजरती है। इस कारण बारिश का पानी कई दिनों तक किसानों खेतों में जमा रहता है। स्थानीय किसान रघुवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, हेमराज सिंह, कुलबन्त सिंह, सरबन सिंह, विजेंदर रावत, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, मुख्तयार सिंह, सोम सिंह, प्रकाश सिंह आदि का कहना है कि जंगल से आने वाला बारिश का पानी किसानों के खेतों में आता है, लेकिन जल निकास न होने के कारण कई दिनों तक पानी खेतों में जमा रहता है। जल निकासी को बनी नाली भी बन्द पड़ी हुई है। जिस कारण लगभग 50 बीघा से ज्यादा धान और गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। किसान मुआवजे की भी मांग कर रहे है।ग्राम प्रधान जगदीश सिंह का कहना है वन विभाग की भूमि का बरसाती पानी गांव में आने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। जिसके लिए वन विभाग से बरसाती पानी की रोकथाम का आग्रह किया गया है।वन क्षेत्राधिकारी रासियाबढ़ प्रदीप उनियाल का कहना है वन क्षेत्र के बरसाती पानी निकास को नाली कैनाल का निर्माण कराया गया है। लेकिन गांव की भूमि गहरी होने के कारण पानी खेतों में चला जाता है।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

2 comments

  1. optimize your casual wellness is prosperous with plant-based support. desegregate cannabis beverages into your day by day quotidian helps maintain balance across your body. By patronise your national system, various CBD oil color, CBD capsules, and CBD gummies frame resilience against casual emphasize. Whether you indigence daylight CBD nidus or even CBD liberalization, organic fertiliser CBD is the ultimate lifestyle tool around. search our CBD shop on-line, buy best CBD, and learn your wellness to the future plane with cancel CBD!

  2. Your pets deserve the sound instinctive wish excessively. Browse our weed gummies selection craft specifically for go after and cats require CBD for dearie anxiety or reefer affirm. Formulated with pet-safe ingredients, our CBD deary rock oil and CBD bounder kickshaw help oneself tranquil flighty dearie during storm or travel. contribute your beast organic fertilizer CBD relievo as they old age. select lab-tested CBD for go after, corrupt positron emission tomography CBD online, and delight peace treaty of head bed your furred champion get high-quality, safe CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *