Related Articles

लखनऊ (संवाददाता)। राजधानी में स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में शहर में जुलाई के बाद अब अगस्त में एक मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में जनवरी माह में स्वाइन फ्लू में कई केस आए। वहीं मार्च से ठंड कम होते ही मामले घट गए थे, लेकिन अब बारिश में यह बीमारी फिर शुरू हो गई। बता दें कि जुलाई माह में एक और अब अगस्त माह में एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 525 मामले हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शहर में स्वाइन फ्लू के इलाज पर संकट के बादल छाए हुए है, यहां स्टाफ के पास एन-95 मॉस्क तक नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों में भी मरीजों को लेकर भय की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा बच्चों के लिए सीरप तक उपलभ्ध नहीं हैं। बलरामपुर हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल, लोहिया हॉस्पिटल, लोकबंन्धु हॉस्पिटल, रानी लक्ष्मीबाई में वैक्सीन व टेमीफ्लू की दवाएं मौजूद नहीं है।
The National News
225764 275956I genuinely enjoy searching at on this website , it has great content material . 361865