Breaking News
ghy

शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ghy

कोटद्वार (संवाददाता)। सीबीएसई के निर्देशानुसार शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप एवं उनके सम्मान में हैप्पी होम स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग चित्रों, कलाकारी एवं संदेशों के माध्यम से शहीदों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में इतावली पाठक (रेड हाउस) प्रथम, पलक पाठक (ग्रीन हाउस) द्वितीय, अंजलि भारद्वाज (येलो हाउस) एवं स्नेहा रावत (ब्लू हाउस) तृतीय और मिस्बाह परवीन (ब्लू हाउस) को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कहा कि इस मौके पर विद्यालय में सूचना पट्ट सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना पूरे देशवासियों का कर्तव्य है और हमें अपने देश के शहीदों का बलिदान सदैव याद रखना चाहिए। आखिर में विद्यालय की निर्देशिका ऊषा सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं धनराशि भेंटकर सम्मानित किया।

 

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *