
उत्तरकाशी (संवाददाता)। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पहले दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। लेकिन, पहले ही दिन तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री में लगे जाम से दो-चार होना पड़ा। यमुनोत्री धाम में लगे करीब डेढ़ किलोमीटर के इस लंबे जाम में जिलाधिकारी डा़ आशीष चौहान व बड़कोट एसडीएम अनुराग आर्य भी फंसे रहे। जिससे वह यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय तक मंदिर नहीं पहुंच पाए। इस जाम में बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी फंसे रहे, जो कपाट उद्घाटन के मौके तक यमुनोत्री मंदिर परिसर नहीं पहुंच सके।दरअसल यमुनोत्री धाम में आपदा के दौरान यमुनोत्री मंदिर परिसर को जोडऩे वाला पुल यमुना नदी में आई बाढ़ में बह गया था। जो अभी तक तैयार नहीं हो सका। पुल के तैयार न होने के कारण तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते से भेजना पड़ रहा है। जो काफी संकरा और जोखिम भरा भी है। इस रास्ते के संकरा होने के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन तीर्थयात्रियों को इस तरह लगे लम्बे जाम में घंटों फंसना पड़ा। यह जाम देवदेखनी से मंदिर परिसर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा था। जाम में यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोलने के अवसर पर यहां पहुंच रहे जिलाधिकारी डा़ आशीष चौहान और एसडीएम अनुराग आर्य भी फंसे रहे। साथ ही इस जाम में कई अन्य जनप्रतिनिधि भी फंसे रहे। जो समय पर कपाट खुलने के समय तक मंदिर परिसर नहीं पहुंच सके। पहले दिन हजारों की संख्या में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
The National News
771014 586908Jane wanted to know though your girl could certain, the cost I basically informed her she had to hang about until the young woman seemed to be to old enough. But the truth is, in which does not get your girlfriend to counteract making use of picking out her really own incorrect body art terribly your lady are usually like me. Citty style 273158
224930 679107We stumbled more than here coming from a different internet page and thought I may possibly check issues out. I like what I see so now im following you. Look forward to exploring your web page however again. 231545
694755 329447Someone essentially lend a hand to make critically articles Id state. That may be the initial time I frequented your website page and so far? I amazed with the research you created to create this actual post extraordinary. Amazing activity! 726260
487766 280788Typically I do not read post on blogs, nevertheless I would like to say that this write-up quite forced me to look at and do so! Your writing taste has been surprised me. Thank you, quite excellent post. 671181