Breaking News

जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में ठिठुरन पैदा

पौड़ी  (संवाददाता)। मौसम के बदलते मिजाज ने जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में ठिठुरन पैदा कर दी है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरने और सर्द हवाओं ने इन दिनों दुश्वारियों में इजाफा कर दिया है। जिले के सभी ऊंचाई वाले हिस्सों में ठिठुरन बढ़ी हुई है जबकि निचले हिस्सों में हल्के कोहरा सुबह छा रहा है। शाम से ही ठिठुरन बढ़ जा रही है। सर्द मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जिलेभर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, ईओ नगर पंचायत व पालिकाओं को निर्देश जारी किए है। शासन ने भी इस सर्द मौसम के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के दिशा-निर्देशों जारी किए थे। शीतलहर ने सुबह शाम लोगों की मुश्किलों में इजाफा किया हुआ है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। कहा गया है कि ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाते हुए रिपोर्ट भी भेजी जाए।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *