
नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने आईपीएल10 का सीजन खत्म होते ही बॉलिवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ सगाई की थी। और अब खबर है कि वे जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। खबर है कि सागरिका और जहीर नवंबर में शादी कर सकते हैं। एक अंग्रेज़ी अखबार की खबर के मुताबिक जहीर और सागरिका जल्द ही शादी कर सकते हैं। जहीर और सागरिका के एक करीबी सूत्र ने बताया, जहीर और सागरिका नवंबर में शादी करेंगे और उनकी शादी का रिसेप्शन 27 नवंबर को होगा। शादी की दो पार्टियां होंगी एक मुंबई और पुणे में। करीबी मित्रों और परिजनों को शादी की तारीख और कार्यक्रम के बारे में पहले से ही बता दिया गया है। अब उनके फैंस को भी शादी की तारीख के ऐलान का इंतजार होगा। इससे पहले, सागरिका ने मीडिया को बताया था कि वह हमेशा से जानती थीं कि जहीर उन्हें शादी का प्रस्ताव देंगे लेकिन यह आईपीएल के बीच होगा इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
The National News
832943 847303Wonderful post will probably be posting this on my blog today maintain up the great function. 725169