Breaking News
tik tok kjkjjk

टिक टॉक, पबजी समेत चीन के अन्य ऐप पर पाबंदी जारी रखेगी भारत सरकार, सभी को भेजा गया नोटिस

tik tok kjkjjk

नयी दिल्ली । टिक टॉक समेत चीन के अन्य ऐप पर लगी पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने सभी ऐप को इस बारे में नोटिस भेजा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने प्रतिबंधित ऐप के जवाबों की समीक्षा करने के बाद नोटिस भेजा है। टिक टॉक ने संपर्क किये जाने पर सरकार से नोटिस मिलने की पुष्टि की। टिक टॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, ” हम नोटिस का मूल्यांकन कर रहे हैं और उचित रूप में इसका जवाब देंगे। भारत सरकार के द्वारा 29 जून 2020 को जारी निर्देशों का पालन करने में टिकटॉक पहली कंपनियों में से एक थी। हम लगातार स्थानीय कानूनों व नियमों का पालन करने का प्रयास करते हैं और सरकार की किसी भी चिंता का समाधान करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं। हमारे सभी उपयोक्ताओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने सबसे पहले जून में चीन के 59 ऐप पर और फिर सितंबर में 118 अन्य ऐप पर रोक लगा दी थी। इनमें टिक टॉक और पबजी जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 716163 677103Awesome blog, Im going to spend far more time researching this topic 18295

  2. 441545 222181An intriguing discussion is worth comment. I believe that you should write more on this subject, it may possibly not be a taboo topic but generally folks are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers 560764

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *