Breaking News
achar sahita

आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा

achar sahita

पौड़ी (संवाददाता)। जिला निर्वाचन विभाग ने लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव के बेहतर संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग के दिशा-निर्देश पर सभी कार्य संचालन के निर्देश दिए। इस दौरान साफ किया गया कि आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आपदा नियंत्रण कक्ष के सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुई चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों, परिसरों में लगे होॢडंग, पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करें। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या और सर्विस मतदाताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है। डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने चुनाव से पूर्व सभी विधान सभा क्षेत्रों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके बर्नवाल, डीडीओ वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत आदि शामिल थे।कोटद्वार: भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले विपक्षी पाॢटयों के नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला कर देश के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी। भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक के माध्यम से आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया था। इस कार्रवाई से भारतीय वायुसेना ने देश का मान बढ़ाया है, लेकिन विपक्षी पाॢटयों के कुछ नेता लगातार एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांग रहे हैं, इससे भारतीय सेना का मनोबल कमजोर हो रहा है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 40671 545392Its superb as your other posts : D, regards for posting . 524686

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *