
लखनऊ (नितेश सिंह)। 17वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों घोषणा होते ही लखनऊ नगर निगम ने राजनीतिक दलों के लगेे होर्डिंग को रविवार रात से हटाना शुरू कर दिया है। नगर निगम सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गयी है। इसलिये राजनीतिक दलों के लगे होर्डिंग को रविवार रात से ही उतारना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का प्रचार करने वाली होर्डिंगो को भी हटाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रचार सामाग्रों को हटाने के लिये आज से नगर निगम ने हर जोन में अभियान चलाया है। हर जोन का प्रभार जोनल अधिकारियों के साथ ही प्रचार विभाग की टीम को दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नगर निगम को चुनाव आयोग को हिसाब देना होगा कि किस उम्मीदवार ने कितनी रकम से प्रचार के लिये लगायी है। उम्मीदवारों को प्रचार सामाग्री लगाने से पहले नगम निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके लिये उम्मीदवार को जिला निर्वाचन कार्यलय में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि आयोग के नियमानुसार चुनाव में उतरे उम्मीदवार को पहले भवनकर, जलकर, सीवर का भी भुगतान करना होगा।
The National News
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.
I just like the helpful information you provide in your articles
For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.
224565 908377Id ought to seek advice from you here. Which is not something I do! I adore reading an article that could make men and women feel. Also, a lot of thanks allowing me to comment! 566761