Breaking News
nitish kumar and modi 620x400 1

पीएम मोदी से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

nitish kumar and modi 620x400 1

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी की ओर खिंचते जा रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दोपहर भोज में गैर हाजिर रहे नीतीश शनिवार को पीएम मोदी के लंच में शामिल हुए। इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मुलाकात कर बातचीत भी की। मोदी से मिलकर लौटे नीतीश ने कहा इस मुलाकात पर ज्यादा राजनीति नहीं होनी चाहिए। नीतीश ने इसे साधारण मुलाकात बताया, कहा- गंगा में सिल्ट की समस्या को प्रधानमंत्री के सामने रखा गया, जिस पर उन्होंने निदान का आश्वासन दिया है। वहीं सोनिया की बैठक में न जाने के मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उनसे हुई मुलाकात में राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हो गई थी। वहीं लालू और उनके परिवार पर लगे आरोपों पर नीतीश ने यह कहकर टिप्पणी से इंकार कर दिया कि वो आरोपों पर टिप्पणी नहीं करते। हालांकि इस सारे वाक्ये से इतर एक बात यह भी महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ समय से पीएम मोदी के प्रति नीतीश कुमार के रुख में नरमी देखने को मिली है। जिसके बाद भाजपा और जेडीयू के बीच राजनीति के नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में लंच दिया। जिसमें नीतीश कुमार शामिल हुए जबकि उनको सोनिया गांधी ने भी आमंत्रित किया था लेकिन शुक्रवार को नीतीश वहां नहीं गए।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

One comment

  1. 411823 449469I actually enjoy examining on this internet web site , it has got wonderful posts . 949257

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *