Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

ह्यूस्टन । अमेरिका के ह्यूस्टन में एक महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अपार्टमेंट परिसर के बाहर चीटिंयों के बीच डाल दिया. अधिकारियों ने बताया कि जब वे बच्ची के पास पहुंचे, उस समय वह चींटियों से ढकी हुई थी. महिला पर अपने बच्चे का परित्याग करने का आरोप लगाया गया है. हैरिस काउंटी के जेल रिकॉर्ड के अनुसार स्प्रिंग की 21 साल की सिडनी वोयताहचिक को मंगलवार को 20,000 डॉलर के बॉन्ड पर गिरफ्तार किया गया. पड़ोसी ने अपार्टमेंट के बाहर बच्ची को देखाअपार्टमेंट में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने पिछले गुरूवार को बच्ची को अपार्टमेंट के बाहर देखा. वहां से सिडनी के उस अपार्टमेंट तक खून के दाग पाए गए जहां उसने बच्ची को कुछ ही घंटों पहले जन्म दिया था. जांच के बाद सिडनी को गिरफ्तार कर लिया गया. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया शेरिफ के डिप्टी किमबर्ली थॉमस के अनुसार मां ने अधिकारियों को बताया कि उसे पता नहीं था कि वह गर्भवती है और उसे डर था कि उसके और बच्ची के पिता के बीच यह नवजात शिशु आ जाएगा. बच्ची के पिता पर आरोप नहीं लगाए गए हैं. बच्ची को संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जज इस बात का फैसला करेंगे कि बच्ची का संरक्षण किसे सौंपा जाए. (साभार)
The National News