Breaking News
Mouni Roy

मैं ब्रह्मास्त्र की इकलौती विलन हूं: मौनी रॉय

Mouni Roy

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव…महादेव, और नागिन जैसे टीवी सीरियलों से घर-घर में मशहूर हो चुकीं मौनी रॉय अब फिल्मों में दस्तक दे चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की वाइफ के रोल में आने वाली फिल्म गोल्ड में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। हाल में मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर बुल्गारिया से लौटी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म के बारे में मौनी ने कहा, मैं अभी फिल्म में अपने रोल के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती हूं लेकिन इतना जरूर है कि रणबीर की इस फिल्म में, मैं ही इकलौती विलन हूं। बिग बी के साथ शूटिंग करने को लेकर मौनी कहती हैं, मैं केवल बिग बी को देखने के लिए बच्चे की तरह उत्साहित थी। उनके साथ एक शॉट देने के बाद मैं इतनी खुश थी जैसे कि मैं खुशी से मर जाऊंगी। कोई सोच भी कैसे सकता है कि कूचबिहार जैसी छोटी जगह की लड़की अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेगी। बता दें कि इस फिल्म के अलावा मौनी जॉन अब्राहम के साथ थ्रिलर फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में भी नजर आएंगी। हालांकि मौनी रॉय टीवी से ही फेमस हुई हैं लेकिन फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर दे रही हैं। टीवी पर अपने को-स्टार रहे मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर मौनी कहती हैं, मैं पिछले काफी समय से सिंगल हूं। यहां तक कि मोहित और मैं दोस्त भी नहीं हैं।

Check Also

Hamster Run casino ile kazancını katla

Content Hamster Run Demo – Play Game for Freeby InOut Whether you’re after a big …

2 comments

  1. 604438 572969Quite fascinating information !Perfect just what I was looking for! 180341

  2. 457337 634311hey I was very impressed with the setup you used with this weblog. I use blogs my self so great job. definatly adding to bookmarks. 204797

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *