Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

अर्जुन सिंह भंडारी
सहसपुर:- राजधानी देहरादून में नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान में सहसपुर थाना ने कल मध्यरात्रि फतेहपुर क्षेत्र से एक महिला समेत दो अभियुक्तओं को अवैध मॉर्फिन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों ही अपराधी पूर्ण में भी नशे की तस्करी के आरोप में जेल जा चुके है। जनपद देहरादून में बढ़ते नशे के साये के चलते पुलिस आये दिन शहर के बाहर से आने जाने वाले हर वाहन व संदिग्धों पर नज़र बनाये रहती है व इस बाबत पुलिस द्वारा खुफिया तंत्रों को भी सक्रीय रहने की हिदायत दी गयी है। इसी आधार पर सहसपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने अपनी टीम के साथ फतेहपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक संख्या UK07AP4384 सवार धर्मेंद्र(25) पुत्र पुन्नू निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर , हरिद्वार व सीमा(40) पत्नी कुलवंत सिंह निवासी देवी नगर थाना पौंटा साहिब जिला सिरमौर , हिमाचल प्रदेश को डेढ़ लाख कीमत की मॉर्फिन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तओं ने बताया कि उन दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है।इनकी मुलाकात मादक पदार्थ खरीदते समय छुटमलपुर में हुई थी उसके बाद ये दोनों लोग मिलकर छुटमलपुर व सहारनपुर से साथ में स्मैक लाकर पौंटा साहिब, विकासनगर और सहसपुर में पढ़ने वाले स्टूडेंट आदि को मोटे दाम में बेचते थे। धर्मेन्द्र पूर्व में थाना क्लेमेनटाउन व अभियुक्ता सीमा थाना पौंटा से नशा तस्करी में जेल जा चुके है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया है।

The National News
218930 190183We offer you with a table of all of the emoticons that can be used on this application, and the meaning of each symbol. Though it may well take some initial effort on your part, the skills garnered from regular and strategic use of social media will create a strong foundation to grow your business on ALL levels. 845749