Breaking News
cm

अमित शाह दलित मुन्ने लाल के यहां बने मेहमान

cm

देहरादून (ब्यूरो)।आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दलित गरीब मुन्ने लाल के यहां दोपहर का भोजन किया, साथ में टिहरी सांसद मा0 माला राज लक्ष्मी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी भोजन किया। शिक्षा मंत्री मा0 अरविन्द पाण्डेय, राजपुर विधानसभा के विधायक मा0 खजान दास साथ में भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ज्ञातत्व हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे थे। इस बीच उन्होेंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच कई बैठकों में शामिल हुए। इधर उन्होंने दलित परिवार के घर पर खाने की मंशा जताई थी जिस पर बलबीर रोड स्थित मुन्ने लाल के यहां दोपहर का भोज तैयार कराया गया।

amit cmmunnan singh

 खाना उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बनया गया जिसमें पत्नी एवं दो बेटियों ने सादा खाना रा. अध्यक्ष की पसंद का बनाया गया था। मुन्ने लाल एवं उनका परिवार आज बहुत खुश था। उन्होंने अपने को सुदामा एवं अमित शाह को कृष्ण बताकर ख़ुशी का इजहार कर रहे थे। उनकी कोशिश यही रही कि खाने मे कोई कमी न रहे उनके यहां आये मेहमान खाना खाकर शाह हो जाएं। मुन्ने लाल एक गरीब एवं दलित परिवार से तालुक रखते हैं। उनकी दो बेटियां एवं एक लड़का है जो मान्सिक रूप से दिव्यांग है। उनकी आर्थिक स्थिति कुछ सही सही नहीं है वे कपड़ों मंे प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आज देश के प्रतिष्ठित रा0 अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य नेता उनके घर पर खाने के लिए पहुंचे तो वे फूले नहीं समा रहे थे और अपने आपको धन्य मान रहे थे।

Check Also

Conoscere le recensioni su Chicken Road per un’esperienza di gioco sicura

In questo articolo, esploreremo le recensioni su Chicken Road per garantire un’esperienza di gioco sicura …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *