
देहरादून (का0सं0)। अंर्तराष्ट्रीय बैडमिटन खिलाडी कुहू गर्ग ने कहा कि देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल सुविधायें और ज्यादा विकसति होने चाहिए। साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पांसर भी जरूरी है जिससे युवा खिलाडियों को प्रोत्साहन मिल सके। कूहू गर्ग ने गुरूवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि उत्तराख्ंड सरकार ने पिछले कुछ सालों में खेलों को काफी बढ़ावा दिया है। लेकिन अब राज्य के खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उसके अनुसार राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन हॉल और चुनिंदा खिलाड़ियों के अलग से कोच और सुविधायें विकसित की जाए तो निश्चित है कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट की तरह बैडमिंटन में भी प्राइवेट स्पॅान्सर्स बहुत जरूरी हैं। साइना सिंधु जैसे स्टार खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्स मिल जाते हैं लेकिन स्पॉन्सर्स की जरूरत है युवा खिलाडियों को जिससे कि उन्हें अच्छा एक्सपोजर मिले। भारत में अभी डबल्स का प्रदर्शन कुछ खास नही है। हमें जरूरत है विदेशी कोच की क्योंकि उनके पास ज्यादा एक्सपोजर और तकनीक का अनुभव है। कोच की भूमिका खिलाड़ी तैयार करने में बहुत अहम होती है। हर स्तर के खिलाडियों और उनकी स्पर्धा के अनुसार कोच नियुक्त होने चाहिए जिससे कि किसी एक कोच पर दबाव न पडे़। इससे पूर्व प्रेस से मिलेए कार्यक्रम में उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन थलेड़ी ने कूहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रेस क्लब महामंत्री भूपेंद्र कंडारी ने कूहू के बारे में विस्तष्त जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था व उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, उत्तराखंड बैडमिंटन कोच दीपक रावत प्रेस क्लब संयुक्त मंत्री प्रवीन बहुगुणा, कार्यकारिणीसदस्य अनूप गैरोला, चेतन गुरूंग, मंगेशकुमार राजेश बड़थ्वाल, रश्मि खत्री, प्रवीन डंडरियाल के साथ ही भारीसंख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
The National News
237070 827662I recognize there exists a terrific deal of spam on this blog internet site. Do you want assist cleaning them up? I can aid among courses! 916266