
देहरादून (ब्यूरो)।आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दलित गरीब मुन्ने लाल के यहां दोपहर का भोजन किया, साथ में टिहरी सांसद मा0 माला राज लक्ष्मी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी भोजन किया। शिक्षा मंत्री मा0 अरविन्द पाण्डेय, राजपुर विधानसभा के विधायक मा0 खजान दास साथ में भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ज्ञातत्व हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचे थे। इस बीच उन्होेंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच कई बैठकों में शामिल हुए। इधर उन्होंने दलित परिवार के घर पर खाने की मंशा जताई थी जिस पर बलबीर रोड स्थित मुन्ने लाल के यहां दोपहर का भोज तैयार कराया गया।

खाना उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बनया गया जिसमें पत्नी एवं दो बेटियों ने सादा खाना रा. अध्यक्ष की पसंद का बनाया गया था। मुन्ने लाल एवं उनका परिवार आज बहुत खुश था। उन्होंने अपने को सुदामा एवं अमित शाह को कृष्ण बताकर ख़ुशी का इजहार कर रहे थे। उनकी कोशिश यही रही कि खाने मे कोई कमी न रहे उनके यहां आये मेहमान खाना खाकर शाह हो जाएं। मुन्ने लाल एक गरीब एवं दलित परिवार से तालुक रखते हैं। उनकी दो बेटियां एवं एक लड़का है जो मान्सिक रूप से दिव्यांग है। उनकी आर्थिक स्थिति कुछ सही सही नहीं है वे कपड़ों मंे प्रेस कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आज देश के प्रतिष्ठित रा0 अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य नेता उनके घर पर खाने के लिए पहुंचे तो वे फूले नहीं समा रहे थे और अपने आपको धन्य मान रहे थे।
The National News
57167 391106If I must say something, then absolutely nothing will stop the chatter within 85624
66834 579668I just could not go away your site before suggesting that I very enjoyed the usual info a person supply to your guests? Is going to be back ceaselessly as a way to inspect new posts. 46004