

B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
Mob.9528727656
जिस पल हर तीसरा दिल केवल माँ भारती का हो जाएगा
उसी पल देश की माटी से जिहाद का ज़र्रा-ज़र्रा मिट जाएगा।
नीरव को छोटा मोदी कहने वालो आओ अपनी जीभ कटवा लो
(1)
जब बैंकों के
पेशेवर लुटेरे बड़े-बड़े
बरसों से खेल रहे थे जो
लूट की छूट का खेल
मुस्कराते फिरते थे इधर-उधर
राजा-महाराजाओं की तरह
घेर लिए चौकीदार ने चारों ओर से
‘तब’ उखड़ गए पाँव इनके
निकल भागे दूसरे देशों की ओर
चौकीदार की घेरेबन्दी से लोगों का हटाने को ध्यान
विरोधी दल के नेताओं ने मचाया ऐसा शोर
जैसे चिड़ियों का झुंड करता है होने पर भोर
जब आती है चुपके से बिल्ली उनकी ओर।
(2)
बड़े मोदी ने
भगाया छोटे मोदी को बचाने के लिए
फैलाया शूरवीर नेताओं ने ऐसा भ्रम
टीवी न्यूज चैनलों पर लगा दिया पूरा दम-खम
नीरव मोदी बना दिए गए छोटे मोदी
उसके मामा मेहुल चौकसी हुए डाकुओं के सरदार
विजय माल्या जैसे भगोड़े भागे बचते-बचाते दमदार
प्रधान सेवक बना दिए गए दागदार
हर साँस के साथ कहा गया चोर हे चौकीदार।
(3)
अटकाने और भटकाने के लिए
राफल लड़ाकू विमान का सौदा
बदनाम किया गया प्रधानमंत्री का ओहदा
तब के रक्षामंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर ने
भ्रष्टाचार के हटाकर जाले
खोले पुरानी फाइलों के ताले
सौदे को तेजी से आगे बढ़ाया
उनकी कुशलता ने विरोधी दलों को चौंकाया
देश की सुरक्षा होगी बहुत मजबूत
इस खयाल ने जलनखोरी का बवंडर उठाया
मोदी ले जाएगा मारकर बाजी
हो गए विरोधी दल पाजी
देश की सुरक्षा के मामले में भी राजनीति
देखी, ऐसी देश-विरोधी कुटिल कुनीति।
(4)
देशवासियो!
देखो खुद देखो
खुली आँखों से देखो
विजय माल्या पर कसते हुए फंदे
मेहुल चौकसी के उजड़ते धंधे
नीरव मोदी के पैरों में पड़ी बेड़ियाँ
इन सबकी ओर लपकतीं हथकड़ियाँ
जब जोड़ेंगे आप ये बिखरी कड़ियाँ
तब समझ पाएंगे असलियत
धीरे-धीरे ही बदलेगी लोगों की नीयत
नए भारत के लिए भ्रष्टाचार की बिगाड़नी होगी सीयत
सुधारनी होगी हमें खुद की सीरत
अपने देश को बना सकते हैं हम दुनिया का तीरथ।
-जय भारत -जय जवान -जय किसान -जय विज्ञान
The National News
661776 362960really nice post, i surely love this fabulous site, persist with it 93265