
रुडकी (संवाददाता)। रक्षा बंधन को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। दुकानों में रंग बिरंगी और विभिन्न प्रकार की डिजाइनर राखिंया मौजदू हैं। इस बार भाभी राखी और बच्चों के लिए म्यूजिक राखी आर्कषण का केन्द्र बनी हुई है। दस से लेकर 500 रुपये तक की राखियां दुकानों में सजाई गई है। भाई बहन के प्रेम का पवित्र पर्व रक्षा बंधन 15 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में राखी के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानों को सजाया गया है। शहर में जगह-जगह दुकानों में रंग बिरंगी राखिंयों बिकने लगी हैं। रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई के कलाई पर राखी और कलावा बांधती है और भाई उसकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। भाई बहन के इस पवित्र और प्यार भरे त्योहार को लेकर बाजारों में विभिन्न प्रकार की डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। रुड़की शहर में अधिकांश दुकानों पर राखियों उपलब्ध हैं। खास तौर पर सिविल लाइंस, रामनगर, बीटी गंज, लालकुर्ती मालवीय चौक जैसे स्थानों पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर चहल पहल बढ़ गई है। राखी विक्रेता मनीष आहुजा, शुभम अरोड़ा, आशू ने बताया कि विभिन्न प्रकार राखियों से दुकानों को सजाया गया है। बताया कि बच्चों के लिए म्यूजिक राखी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। म्यूजिक राखी की कीमत 350 रुपये है। इसके साथ ही स्पिनर राखी, ब्रेसलेट राखी, कड़ा राखी, मोटू पतलू राखी, डोरीमोन, छोटा भीम जैसी कार्टून राखियां उपलब्ध हैं।
The National News
508966 22563Wahhhh,!! I dnt feel its food thats making her tummy groww!!|tiitaBoo| 382706
743027 343708This is a outstanding blog, would you be involved in doing an interview about just how you designed it? If so e-mail me! 703374