Breaking News
mamta

गणतंत्र दिवस की परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी हटाना राज्य का अपमान: ममता

mamta

कोलकाता । 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को केंद्र द्वारा कथित रूप से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि यह राज्य का अपमान है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी के लिए एकता ही भाईचारा विषय का प्रस्ताव दिया था। यहां एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, इस वर्ष हमारी प्रस्तावित थीम एकताई सम्प्रिति थी। शायद इसीलिए हमें बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा, इस बार की गणतंत्र दिवस परेड से हमें बाहर रखा गया। मैं वजह जानना चाहती हूं। मुझे यह कहते हुए खेद है कि यह बंगाल का अपमान है। गणतंत्र दिवस परेड में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है इसलिए हमें इस पर अपनी बात रखने का हक है। वर्ष 2013 से 2016 के बीच हमने दो बार प्रथम पुरस्कार जीता। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने जिस थीम का प्रस्ताव दिया था उसे विशेषज्ञों की समिति की बैठक में सराहा गया था और राज्य उनके सुझावों को अपनाने के लिए तैयार था। 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

One comment

  1. 287020 158040I as well believe thence , perfectly pent post! . 346911

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *