Breaking News
ashwani lohani

सुरक्षा भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी-लोहानी

ashwani lohani

नई दिल्ली । इस महीने ट्रेन हादसों को लेकर रेलवे को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इस बीच रेलवे बोर्ड के नए चैयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा है कि सुरक्षा भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जो कि इस वक्त ‘नाजुकÓ दौर से गुजर रहा है। रेलवे कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में लोहानी ने यह बात कही है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दिनों में हुईं कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से भारतीय रेलवे की छवि को गहरा धक्का लगा है। गौरतलब है कि आज भी महाराष्ट्र के आसनगांव में एक ट्रेन पटरी से उतर गई। बीते 10 दिनों में इस तरह की यह चौथी घटना है। 28 अगस्त को लिखे अपने पत्र में लोहानी ने देश के इस सबसे बड़े यात्री वाहक में सुधार का संकेत भी दिया है। उन्होंने लिखा, इस नाजुक मोड़ पर, जब रेलवे की छवि पर असर पड़ा है, मैं अपने सभी सहयोगी रेलकर्मियों से इस छवि को सुधारने की दिशा में काम करने की अपेक्षा करता हूं। वहीं एयर इंडिया के सीएमडी रह चुके लोहानी ने स्पष्ट किया कि हर दिन करीब तीन करोड़ यात्रियों को लाने-ले जाने वाली रेलवे में सुरक्षा पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ट्रेन के परिचालनों में सुरक्षा का उच्च स्तर सुनिश्चित करने के लिए हमें सदैव चौकस रहना होगा और हमारे यात्रियों में विश्वास की भावना नए सिरे से जगानी होगी। लोहानी ने लिखा है, हाल ही में हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से भारतीय रेलवे को धक्का लगा है। ऐसी घटनाओं की वजह से वह महान कार्य दब जैसे जाता है जिसे यह संगठन हर दिन अंजाम देता है। उन्होंने खानपान, कंबलों और साफसफाई की गुणवत्ता का भी जिक्र किया और इन्हें चिंता का विषय बताया। उनके अनुसार, इन पर भी ध्यान देने की जरूरत है और कम समय में इनमें सुधार के लिए मिशन मोड पर काम करने की जरूरत है। लोहानी ने कहा कि हमें व्यय कम करना होगा, माल की ढुलाई बढ़ानी होगी और गैर परंपरागत राजस्व अर्जन के अन्य स्रोत तलाशने होंगे ताकि राजस्व को बढ़ाया जा सके।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 668805 11947Hello. Wonderful job. I did not expect this. This is a exceptional articles. Thanks! 219899

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *