Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

इटावा । उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आज एक व्यक्ति ने घर में रखे मूसर से ताबड़तोड़ प्रहार करके अपने माता, पिता और बुआ की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने यहां बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के अभिनयपुर गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीपकान्त (25) ने घर के अन्दर पलंग पर लेटी अपनी बुआ कमला देवी (50) की मूसर से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कमला को बचाने की कोशिश करने पर दीपकान्त ने अपनी माँ जावित्री देवी (55) पर मूसर से वार कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस बीच, दीपकान्त ने खेत से घर लौटे अपने पिता नाहर सिंह (60) पर भी मूसर से हमला हमला किया। चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों ने दीपकान्त को पकड़ा लेकिन तब तक कमला, जावित्री और नाहर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों ने दीपकान्त को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि दीपकान्त बेरोजगार था और नशे का आदी था। उसकी सात माह पहले शादी हुई थी। उसके माता, पिता और बुआ अक्सर उससे कोई काम धंधा करने की बात कहा करते थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
The National News