Breaking News
Kargil cold in Kargil mercury dropped below zero to 20.6 degree Celsius

कारगिल में -19 डिग्री पर पहुंचा पारा

Kargil cold in Kargil mercury dropped below zero to 20.6 degree Celsius

जम्मू/श्रीनगर । भले ही पिछले कुछ दिनों में मौसम साफ होने की वजह से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को ठंड से राहत मिली हो, मगर जम्मू-कश्मीर में अभी भी बुरा हाल है। मंगलवार रात बर्फीली हवाओं के कारण यहां कई शहरों में तापमान फिर से काफी गिर गया। हालांकि सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा कारगिल में रिकॉर्ड किया गया, जहां यह माइनस 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात कई शहरों में बादल छाए रहे और बर्फीले पहाड़ों से चल रही हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। मौसम विभाग ने एलान किया है कि अगले दो-तीन दिनों तक जम्मू, लद्दाख क्षेत्र और कश्मीर घाटी में रात में और भी पारा गिरने की संभावना है। मंगलवार को जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि श्रीनगर शहर में माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने रात को और भी ठंडा कर दिया है, जबकि इन दिनों अच्छी धूप निकलने की वजह से जम्मू में सुबह का मौसम काफी अच्छा रह रहा है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *