Breaking News
indigo airlines

25 मिनट पहले उड़ी फ्लाईट, छूट गए 14 यात्री

indigo airlines

पणजी । इंडिगो एयरलाइंस के 14 यात्री सोमवार को गोवा-हैदराबाद फ्लाइट का बोर्डिंग पास हाथ ?में लिए पणजी एयरपोर्ट पर इंतजार करते रह गए। एयरपोर्ट पर फंसे इन यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व घोषणा के ही उनकी फ्लाइट समय से पहले उड़ गई और वो छूट गए। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विमानन कंपनी ने उड़ान भरने से पहले कई बार यात्रियों से निर्धारित समय पर गेट पर पहुंचने की घोषणा की थी।  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6श्व 259 को सोमवार रात 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यात्रियों के मुताबिक ये फ्लाइट 25 मिनट पहले ही टेक ऑफ कर गई। इस बारे में एयरलाइन ने बयान जारी किया। बयान के मुताबिक, बोर्डिंग गेट 10:25 बजे बंद कर दिए गए थे। मगर यात्री 10:33 बजे गेट पर पहुंचे। फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले कई बार अनाउंसमेंट किया गया था। मगर इसके बाद भी यात्री पहुंचे नहीं थे। इन सभी यात्रियों के पास बोर्डिंग पास मौजूद थे और सभी फ्लाइट बोर्ड करने का इंतजार कर रहे थे। मगर वे एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रह गए।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *