Breaking News
Janmashtami 2019

सात दिन तक मनाया जायेगा जन्माष्टमी महोत्सव

Janmashtami 2019

अल्मोड़ा (संवाददाता)। इस बार सांस्कृतिक नगरी में जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बार महोत्सव सात दिन तक मनाया जायेगा। जिमसें कई कलाकारों को भी बुलाया जायेगा।नगर पालिका सभागार में श्रीराम मंदिर सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव को भव्य बनाने के विषय में चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कार्यक्रम को सात दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमें प्रथम चार दिन उत्तराखंड के कलाकारों के कार्यक्रम, दो दिन बाहर से आए कलाकारों के कार्यक्रम व एक दिन बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। वक्ताओं ने कहा कि मेले में पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही नशामुक्त कार्यक्रम के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मेले को भव्य बनाने के लिए कार्यकारणी गठित कर सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन गीतम शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिटू कर्नाटक, आंनद सिंह बगड़वाल, सीएल वर्मा, अमनाथ नेगी, नवीन बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा, रमेश लाल, अजीत कार्की, दर्शन रावत, विजय पांडे, लता तिवारी, राधा बिष्ट, राधिका तिवारी, वैभव पांडे, किशन लाल, मनीष जोशी, पंकज भगत अमित भट्ट, रमेश मेर, पवन राणा, दीपक कुमार, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, शेखर कुमार, काजल भारती, शेखर तिवारी, तरन्नुम बी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 354631 599080Typically I try and get my mix of Vitamin E from pills. While Id really like to by way of a fantastic meal program it can be rather hard to at times. 713668

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *