Breaking News
tahreer

राज्यसभा सांसद के खिलाफ दी कोतवाली में तहरीर

tahreer

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। उन्होंने इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता महासचिव प्रकाश देवली नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पहली बार राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की है. इससे पहले भी वो कई बार राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुके हैं । यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सुभम बिष्ट ने कहा कि बीजेपी नेता स्वामी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं । सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । उनके बयान से कांग्रेसी अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान करन सिंह,आनंद धामी समेत कई लोग शामिल रहे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *