Breaking News
5654354

मुख्यमंत्री से इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने की भेंट

5654354

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक श्री राजेश शर्मा ने भेंट की। उन्होंने बताया कि पांचवा देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 6 से 8 सितंबर 2019 तक सिल्वर सिटी देहरादून में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखण्ड के युवाओं को फिल्म जगत की हस्तियों से मिलने व फिल्म मेकिंग के गुर सीखने को मिलेंगे। पिछले दो सालों में फिल्म निर्माताओं व एक्टरों का उत्तराखण्ड में फिल्मों के फिल्मांकन के लिए रूझान बढ़ा है। अनेक फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में हुई है। इससे प्रदेश के युवाओं का भी फिल्म जगत में कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक श्री राजेश शर्मा ने कहा कि 6 से 8 सितंबर 2019 तक आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में नेत्रहीनों के लिए विशेष फिल्म भी लाई जा रही है। फिल्म सेलिब्रिटी भी इस दौरान देहरादून में रहेंगे। इन तीन दिनों में अनेक फिल्में दिखाई जायेंगी। उत्तराखण्ड से भी कई निर्माता, निर्देशकों की फिल्में भी प्रदर्शित की जायेंगी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 200176 258952Um, consider adding pictures or a lot more spacing to your weblog entries to break up their chunky appear. 881975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *