
पिथौरागढ़ (संवाददाता)। युकां ने फेरवा पशु हैं निजात दिलै दिय हो अभियान के तहत भदेलबाड़ा गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आवारा जानवरों से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में भदेलबाड़ा में अभियान को लेकर बैठक की। जयंती खत्री और कमला जोशी ने कहा कि उनके छोटी मोटी खेती को आए दिन आवारा जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। कलावती बिष्ट ने कहा कि खेतों में परिवार के लिए बोई गई सब्जियों को भी आवारा जानवर खा रहे हैं। शहर के चौराहों में आवारा जानवरों का डेरा लगा रहा है। हर वक्त किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। अनीता खत्री और जानकारी खत्री ने कहा कि प्रशासन मामले में उचित कदम नहीं उठाता है तो आवारा जानवरों को साथ लेकर डीएम कार्यालय में विरोध किया जाएगा। मौके पर जानकी रावत, इंद्रा तिवारी, जयंती देवी, अनीता, कलावती भट्ट, कमला जोशी, बसंती जोशी, कमला देवी, अर्चना देवी, धन सिंह, शुभम बिष्ट, प्रकाश देवली, नवीन पूरी शामिल रहे।
The National News
421415 737283Thank you for your quite good info and feedback from you. san jose car dealers 234826
529290 69531I found your weblog internet internet site on google and check a few of your early posts. Continue to maintain up the superb operate. I just further up your RSS feed to my MSN News Reader. Searching for forward to studying extra from you in a even though! 964567