
देहरादून। आज दिनांक 6 अगस्त 2020 को कैबिनेट मंत्री स्तर दायित्वधारी एवं 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल जी की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम के अधिकारियों के साथ लघु बैठक की गई बैठक में सर्वप्रथम अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण की सभी को बधाइयां देते हुए माननीय उपाध्यक्ष जी ने 20 सूत्री कार्यक्रम के नए फ्रेमवर्क के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के बाद विभाग एवं सेक्टर वार बैठक लगाने के निर्देश दिये तथा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 20 सूत्री कार्यालय को प्रत्येक दिन सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए।
आगे उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम की कार्य क्षमता और अधिक बढ़ाने के लिए कार्यालय भवन स्थापना हेतु ब्रिडकुल में स्थान प्राप्त करने हेतु सर्वेक्षण का निर्देश दिया। माननीय उपाध्यक्ष जी द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला स्तरीय समितियों के माननीय उपाध्यक्ष को जनपद स्थित विकास भवन में एक कक्ष आवंटित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के प्रस्ताव के साथ ही उनके द्वारा स्थानीय निरीक्षण किए जाने पर टीए डीए का प्रावधान के निर्देश भी दिए। माननीय उपाध्यक्ष जी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले के उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री या राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष के संज्ञान में लाते हुए अपने अपने जिले में बैठक कर 20 सूत्री कार्यक्रम की कार्य प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने में सहायता करेंगे।
बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के निदेशक श्री सुशील कुमार एवं वरिष्ठ शोध अधिकारी श्री जे सी चंदोला तथा वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती किरन शर्मा उपस्थित रहे।
The National News
857891 89493I believe one of your advertisements triggered my internet browser to resize, you might want to put that on your blacklist. 963672
985438 758663Bereken zelf uw hypotheek. Hypotheek berekenen? Maak snel een indicatieve berekening van het maximale leenbedrag van uw hypotheek. 960296