Breaking News
77

पाँच सौ वर्षों के अत्याचार का खात्मा

 77

 पाँच अगस्त का दीप-महोत्सव
(गुठली चूसो आम की पर जय बोलो श्री राम की)

राम राज्य की नीव पड़ गई
नरों के इन्द्र बने मुख्य यजमान
संघ प्रमुख मोहन भागवत रहे विराजमान
विश्व हिन्दू परिषद के अतीत अशोक सिंघल के सुपुत्र भी बने यजमान
श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी की अगुवाई में
राम-कृष्ण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
भूमि पूजन अनुष्ठान के रहे मंचासीन महत्वपूर्ण प्रधान
दर्जनों सम्माननीय मतों के मुखिया साधु-महात्मा हुए
वर्तमान युग के सबसे बड़े यज्ञ-अनुष्ठान के साक्षी महान।
हो गया शुभ आरम्भ
श्री राम मन्दिर के निर्माण का
हो गया नया युग आरम्भ
नये अखंड भारत के निर्माण का
शुभ आरम्भ है यह
हम सबके प्रस्थान का
उस पावन मंजिल की ओर
जहाँ दीप पर्व रहता है सदाबहार मानवता के उत्थान का।
दीप-पर्व करना है हमको
सब भारतीयों के कल्याण का
ध्यान रखना है हमको
माँ भारती के सम्मान का
संसार को देना है हमको
मंत्र सब देशों के स्वाभिमान का
यही है रघुवंश मणि का
नियम विश्व-विधान का।
एक दीप बाहर जलाओ
एक दीप मन का जलाओ
मन के दीप को
इतना जतन से जलाओ
रात के अँधेरों में
प्रकाश के तारे टिमटिमाओ
दिन के उजालों में
ज्ञान का प्रकाश बन जाओ।
आओ आओ
सब आओ
प्रभु राम के गुन-गुनगुनाओ
भव्य मन्दिर को पूरा कराओ
बैठकर मत सुस्ताओ
माँ भारती के अधूरेपन को
पूर्णता का दर्जा दिलाओ
नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में प्रगति के कदम बढ़ाओ
अपने शुभ कर्मों से माँ भारती का गौरव बढ़ाओ
श्री राम की विनम्रता और शौर्य की ध्वजा हिमालय पर लहराओ
श्री राम के प्रिय धाम श्री अयोध्या को संस्कृति का तीर्थराज बनाओ
निजी स्वार्थों के कीट-पतंगों को स्वयं से शीघ्र दूर भगाओ।
           -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला, स्वतंत्र पत्रकार, देहरादून।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

2 comments

  1. 686137 824801Some genuinely superb weblog posts on this web site , regards for contribution. 196167

  2. 598350 759341Can I basically say exactly what a relief to get someone who actually knows what theyre dealing with on the internet. You actually know how to bring a difficulty to light and make it important. The diet need to see this and fully grasp this side on the story. I cant believe youre not more common because you undoubtedly hold the gift. 729907

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *