
ऋषिकेश (संवाददाता)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर कुछ दिन पहले रायवाला में गुलदार के हमले से घायल खाण्ड गाँव निवासी लक्ष्मी धनै के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही श्री अग्रवाल ने एम्स के डॉक्टरों को इलाज में किसी प्रकार की कमी न रखने की बात कही। ज्ञात है कि खांडगांव निवासी महिला लक्ष्मी धनै (26 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ गांव से सटे जंगल में लकडिय़ां बीनने गई थी। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलदार को देख दूसरी महिलाओं मे गुड्डी सजवाण ने शोर मचा कर गुलदार को भगाकर लक्ष्मी धनै की जान बचायी।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने गुड्डी सजवाण को भी शाबासी दी है।इस दौरान श्री अग्रवाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हुए क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही।
The National News
195399 464436You made some decent points there. I looked on the internet for that problem and located many people will go in addition to with the internet website. 660618
40356 538660I recognize there exists a fantastic deal of spam on this weblog site. Do you want assist cleaning them up? I can aid among courses! 40280