Breaking News
Navratri

नवरात्रि के दूसरे दिन भी देवी मन्दिरों पर उमड़ी भारी भीड़

Navratri

जौनपुर (संवाददाता)। बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रात:काल से ही मैहर देवी मन्दिर परमानतपुर का दर्शन-पूजन करने के लिये दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर आकर्षण की केन्द्र रही। मां की महिमा की ज्योति धरती पर विराजमान है जिससे लगातार मनोकामनाएं पूर्ण होने से श्रद्धालुओं का रेला मां के एकमात्र दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये पुलिस प्रशासन की ओर से काफी व्यवस्थाएं रहीं। साथ ही जगह-जगह सीसी टीवी भी लगे हैं। वहीं प्रसाद के लिये काफी दुकानें सजी हैं।

Check Also

बजट 2023: यूपी को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

लखनऊ (सू0 वि0) । केंद्रीय बजट में इस बार यूपी के हिस्से तीन लाख करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *