
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बुधवार ५ अगस्त को देश के लिए स्वर्णिम अवसर आ रहा है, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिलापूजन के साथ आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के मन्दिर निर्माण को लेकर कई युद्ध लड़े गये, सैकड़ों लोगों ने इसके लिये बलिदान दिया। हमारे देश एवं हमारी संस्कृति के मानबिन्दुओं वाले स्थानों को अत्याचारियों द्वारा नष्ट करने का प्रयास किया गया। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय एवं केन्द्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर की पुनरप्रतिष्ठा होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम इस अवसर पर अपने घरों में दीपावली मनाएं, दिये जलायें। भगवान श्रीराम दुनिया के एकमात्र ऐसे चरित्र हैं, जिन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति, मानवता, नैतिकता, प्रेम व सद्भाव के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का यह मंदिर देश व दुनिया में अपनी विशिष्टता के लिए पहचाना जायेगा। जब प्रधानमंत्री जी श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन करेगें, इसका साक्षी बनने के लिए देश और समाज के सभी क्षेत्रों एवं वर्गों में काफी उत्साह है।
The National News
294991 17896But wanna admit that this really is really beneficial , Thanks for taking your time to write this. 58373
256336 113353A really fascinating read, I might nicely not agree entirely, but you do make some quite legitimate factors. 346046