Breaking News
girl childnwn

मुख्यमंत्री ने सुनी पांच साल की मासूम बच्ची की गुहार

girl childnwn

सहारनपुर । प्रधानमंत्री को लिखा नन्हीं बच्ची ईशु का खत मीडिया की सुर्खियां बना तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बीमार पिता को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। डीएम को निर्देश दिए कि अविलंब पीडि़त परिवार से संपर्क कर उपचार के लिए आवश्यक धनराशि का आगणन करते हुए अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराएं ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इस संबंध में आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। सहारनपुर जिले के अलीपुर गांव निवासी अरुण का फोटोग्राफी का काम था। एक साल पहले थाना मिर्जापुर के एक गांव से लौटते समय हादसे में गंभीर चोट लगने से वह कोमा में चले गए। दुर्घटना से 15 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। एक बेटी है, जो अब पांच साल की है। नाम ईशु है। परिवार अरुण की कमाई से पोषित होता था। अरुण के पिता और भाई मजदूरी करते हैं। एक बहन है जिसकी शादी नहीं हुई। दुर्घटना के बाद पत्नी ने अरुण का इलाज जगाधरी में कराया। वहां से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। (साभार)

Check Also

बजट 2023: यूपी को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

लखनऊ (सू0 वि0) । केंद्रीय बजट में इस बार यूपी के हिस्से तीन लाख करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *